
*महाकाल उत्सव समिति द्वारा ऐतिहासिक रूप से निकाली नगर में शाही सवारी (भोलेनाथ की बारात)*
*समाज सेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा किया गया महाप्रशादी का आयोजन*
रामपुरा (फ़िरोज़ गौरी )
नगर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकाल उत्सव समिति द्वारा भव्य शाही सवारी (भोलेनाथ की बारात) का आयोजन आज बुधवार 26 फरवरी को नगर में आयोजित किया गया। जिसकी संपूर्ण तैयारियां समिति द्वारा भव्य तरीके से की गई थी। पूरे नगर को साज सज्जा कर सजाया गया था। इसी के साथ नगर शाही सवारी का जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया गया। शाही सवारी में जहां ढोल-बाजे, स्वांगधारी आकर्षित का केंद्र था। वहीं बाहर से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न वेशभूषाओ मैं आकर्षक प्रस्तुति दी गई। शाही सवारी काशी विश्वनाथ काल भैरव मठ से प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई। नगर के चोमुखी महादेव मंदिर बड़ा तालाब पहुंची । जहां महाआरती एवं महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं बाबा भोलेनाथ की शाही सवारी में सभी भक्तजन ढोल बाजे कै साथ नाचते झुमते चल रहे थे । वही रामपुरा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा चोमुखी महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, एवं नगर के मध्य स्थित अरावली पर्वतमाला की गोद में विराजमान भगवान केदारेश्वर महादेव मंदिर एवं तीनों मंदिरों पर महाप्रशादी आयोजन किया गया । शाही सवारी में प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद दिखा ।