नयागांव। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आज सुबह से ही नगर सहित आसपास के अंचलों में महाशिवरात्रि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाई जा रही हैं। शिव मंदिरों पर भक्ति और आस्था में भक्तजन  लिन हैं। यहां भक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के साथ भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। नयागांव पुलिस चौकी श्री रणजीत हनुमान मंदिर,रामकुण्ड शिव मंदिर,पीपलेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य सभी शिव मंदिरों पर विशेष आयोजन और व्यवस्थाएं की गई थी। राम कुंड शिव मंदिर पर पंडित श्री श्रवण शास्त्री द्वारा बाबा भोलेनाथ का महाभिषेक किया गया। तत्पश्चात महाआरती कर बाबा को भोग लगाया गया। शाम को भगवान भोलेनाथ का शाही श्रृंगार किया गया। और महा आरती की गई। भोलेनाथ को भांग प्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। वही श्री रणजीत हनुमान मंदिर पर भी दिन भर भक्तों की भीड़ उमड़ी श्री रणजीत हनुमान मंदिर पर प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर नयागांव पुलिस चौकी समस्त स्टाफ गण ने सेवा दी।