नीमच। आज प्रातः से ही शिव मंदिरों पर भक्त पूजा अर्चना  करने पंहुचे । महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले भर में  हर्षोल्लास एवम श्रद्धा पूर्वक महाशिवरात्रि मनाई जा रही हैं। सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई हैं। ओम नमः शिवाय,जय श्री महाकाल,जय शिव शंभू के जयकारों से शिवालय गुंज उठे। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु बिल्व पत्र,चढाए गए,भांग धतूरा से आकर्षक श्रंगार किया गया। आज सुबह से देर रात तक शिव मंदिरों पर जयशिव शंकर की गूंज सुनाई देगी। आज शाम को भोलेनाथ के मंदिरो में आकर्षक स्वांग वाली सुंदर मनमोहक झांकियां सजाई गई है। जिन्हें भक्त जन देर रात तक निहारेंगे। नीमच शहर में  आयोजन किलेश्वर मंदिर पर होगा। जहां भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। किलेश्वर मंदिर सहित भूतेश्वर महादेव मंदिर, भाग्येश्वर मंदिर पर भी विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक मों का आयोजन रखा गया है। कई जगह महा प्रसादी का आयोजन किया गया है।
किलेश्वर मंदिर नीमच में आज सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है जो की देर रात्रि तक जारी रहेगी। भक्तों का ताता लगा हुआ है। शहर के नीमच सिटी छावनी बघाना क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना दर्शन हेतु उमड़ रही है। पूरे शहर में महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवालय में धूम मची हुई है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। पूरे शहर में सभी धार्मिक स्थलों के बाहर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपस्थित है। यातायात पुलिस द्वारा किलेश्वर मंदिर पर व्यवस्था की गई है।