नीमच। राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि के नीमच क्षेत्र के जवासा ग्राम पंचायत में आगमन पर श्री प्रताप करोसिया  मित्र  मण्डल अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा जिले के प्रतिनिधि मंडल एवं ने गुलदस्ता भेंट कर सांसद का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सांसद सुमित्रा वाल्मीकि द्वारा ग्राम पंचायत जावासा को पन्द्रह लाख रुपए की राशि सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृत की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नीमच प्रतिनिधि मंडल में हिन्दू जागरण मंच के जिलाकार्यकारणी रोहित नरवाले,महासभा के राष्ट्रीय महासचिव उमेश कल्याणी दिलीपजी पथरोड,दिलीप घेंघट रमेश कंडारे डॉ नवीन चौहान,सतीश  कल्याणी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने मां भादवा के दर्शन किए।