निंबाहेड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना के पक्ष उनके प्रतिनिधि पूरण आंजना लगातार नगर के वार्डों में सघन जनसंपर्क कर नगरवासियों से उदय लाल आंजना को चुनाव में समर्थन और आशिर्वाद देने की अपील कर रहे हैं फलस्वरूप पूरे नगर में उदय लाल आंजना को भारी समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। गुरुवार को पूरण आंजना अपनी पूरी कांग्रेस टीम के साथ वार्ड नंबर तीन के इशक्काबाद क्षेत्र में जनसंपर्क करने पहुंचे वहां पहुंचने पर स्थानीय पार्षद जावेद खान के नेतृत्व में पूरे इशक्काबाद के निवासियों ने उनको पलकों पर बिठा लिया।धूमधाम से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। लोगों ने अपनी अपनी छतों पर से पुष्प वर्षा कर एवं नारेबाजी कर गर्मजोशी के साथ उनका दिली इस्तकबाल किया। पार्षद जावेद खान ने उन्हें ससम्मान साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर, ओपरणा ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया एवं फलों में तोला।साथ ही उन्होने नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल को भी साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जनप्रतिनिधि गण पदाधिकारी गण महिला कांग्रेस पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण सहित समस्त वार्डवासी मौजूद थे।