
नीमच। शुक्रवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र के गांव पालसोड़ा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार के समर्थन में सभा को संबोधित किया। तोमर ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी को जय-वीरू की जोड़ी बताते हुए हमले किए। केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की तारीख की। तोमर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कुमार सिंह शिवाजी को याद किया। कहा- आज मुझे स्वर्गीय खुमान सिंह शिवाजी के गांव में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इससे पहले नरेंद्र सिंह तोमर करीब डेढ़ घंटा देरी से सभास्थल पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया । तोमर का राजपूत समाज ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा नीमच विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, रामनारायण पाटीदार सहित भारतीय जनता पार्टी भादवा माता मंडल के विभिन्न गांवों से आये कार्यकर्ता उपस्थित रहे।