नीमच। मनासा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध (माधव) मारू ने सोमवार को रिर्टनिंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामाकंन रैली में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों की भीड़ उमड़ी। रामपुरा नया बस स्टैण्ड से नामांकन रैली का शुभारंभ हुआं। भाजपा प्रत्याशी भी रामपुरा पहुंचे यहां कार्यकर्ता के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए नीमच के लिए रवाना हुए। रामपुरा से बाइक रैली और अन्य फोर व्हीलर वाहन के साथ रैली कुकडेश्वर पहुंची। कुकडेश्वर आते आते रैली ने काफीले का रूप ले लिया। मनासा में गाडिया का काफीला और अधिक बड़ गया। करीब 2 से 3 किमी तक बाइक ही बाइक दिख रही थी। गाडियों पर लगी पार्टी ध्वज की झंडिया लहरा रही थी और कार्यकर्ता विकास का पहिया माधव भैया, इस बार फिर भाजपा सरकार सहित अन्य नारे लगाते चल रहे थे। कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा था एक बार फिर मनासा में भाजपा जितेगी और मारू विधायक बनेंगे। मनासा होते हुए रैली नीमच कलेक्टोरेट वाहनों का काफिला पहुंचा और भाजपा प्रत्याशी श्री मारू ने हजारो समर्थकों की उपस्थिति मेें अपना नामांकन दाखिल किया। नामाकंन दाखिल करने के बाद मारू वेयर हाउस मालखेड़ा रोड नीमच पर श्री मारू ने उपस्थिति कार्यकर्ताओं से संवाद किया और सभी का आभार माना। श्री मारू ने कहा भाजपा ने एक बार पुनः जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान कर मुझे प्रत्याशी बनाया और जनता व क्षेत्रवासियों के असीम प्रेम और आशीर्वाद से जनता के सेवक ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं का जुनुन बता रहा है भाजपा एक बार फिर जितेंगी और मनासा दोगुनी गति से विकास की ओर अग्रसर होगा। श्री मारू ने रैली में मिले अपार प्रेम और समर्थन के लिए सभी का आभार मानां।