
जावद। विधानसभा क्षेत्र जावद से भाजपा ने 5वीं बार मौजूद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा पर भरोसा जताया है। इसका प्रमुख कारण है कि श्री सकलेचा के प्रति जावद क्षेत्र के मतदाताओं और किसानों का लगाव। क्योंकि बीते 20 सालों में श्री सकलेचा ने जावद विधानसभा क्षेत्र में किसान कल्याण और विकास के लिए भी अनेकों कार्य किए हैं।श्री सकलेचा के क्षेत्र के प्रति समर्पण और प्रयासों का नतीजा यह रहा कि बीते 20 साल में बीस साल में सिंचाई रकबा दो गुना से ज्यादा हो गया और वर्तमान में लगभग 60 हजार हेक्टेयर रकबा सिंचित करने के लिण योजनाएं स्वीकृत है । वर्ष 2003 से 2023 तक अवधि में सिंचित कृषि भूमि क्षेत्र 3966 हेक्टेयर क्षेत्र से बढ़कर हुआ 6587 हेक्टेयर हो चुका है। नीमच – जावद क्षेत्र के लिए 3200 करोड़ रूपए की वृहद माइक्रो सिंचाई परियोजना कार्य शुरू हो चुका है, जिसके पूर्ण होते ही आगामी माह में जावद क्षेत्र की 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि सिंचित होगी। 6613 लाख रूपए लागत की दो वृहद सिंचाई योजनाएं प्रस्तावित, 2240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु 8720 लाख रूपए लागत की 6 योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका लाभ ये होगा कि क्षेत्र में 2948 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा। श्री सकलेचा के प्रयासों से किसान ब्याज माफी योजना में जावद क्षेत्र के 5350 किसानों का 1334.18 लाख रूप का ब्याज माफ हुआ। श्री सकलेचा के प्रयासों से सरवानिया महाराज में 50 करोड़ की लागत से नवीन कृषि अनुसंधान के लिए प्रदेश का पहला बायोटेक्नॉलोजी पार्क का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। बायोटेक्नॉलोजी पार्क पूरे देश में जावद विधानसभा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धी है।