
नीमच। जावद विधानसभा सीट से भाजपा पार्टी ने प्रत्याशी ओम प्रकाश सखलेचा को घोषित किया। विधायक ओम प्रकाश सखलेचा इन दिनों आचार संहिता का उलंघन कर रहे हैं। इन दिनों बिना किसी अनुमति के भीड़ इक्कठी कर रहे हैं। भीड़ जुटाकर स्वागत-सत्कार कराना आदर्श आचार संहिता का सीधा-सीधा उल्लंघन आता है। 11 अक्टूबर 2023 को सरवानिया महाराज में भाजपा का वृहद सम्मेलन का आयोजित किया गया। जिसमें 100 से ज्यादा लोग जुटे। उनके साथ भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा भी साथ थे। इस दौरान वे लोगों को संबोधित कर रहे थे और लोग उनका स्वागत-सत्कार भी कर रहे है। इतना ही नहीं ओमप्रकाश सखलेचा आचार संहिता उल्लंघन के फोटो अपने ही सोशल मीडिया से प्रसारति कर रहे है। जो आचार संहित का पूरा उल्लंघन है। इसी कार्यक्रम से पूर्व निर्वाचन आयोग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई। फिर भी भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा तथा आयोजनकर्ता पर धारा 188 आचार संहिता का उल्लंघन का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। इससे ओमप्रकाश सकलेचा के हौंसले बुलंद है। इसी तरह ओमप्रकाश सखलेचा ऐसा अन्य गांव में भी दौरा कर भाजपा प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। अतः बिना किसी सूचना के भीड़ जुटाकर अपना स्वागत सत्कार करते फिर रहे भाजपा प्रत्याशी पर धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए।