नीमच। रविवार को नीमच के दशहरा मैदान पर श्री राम कथा के आयोजन को लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वात्सल्य सेवा समिति, व्यापारी संघ और अग्रवाल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में यह श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह श्री राम कथा में साध्वी ऋतंभरा के मुखारबिंद से 7 दिन तक होगी। वहीं रविवार  ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रहलाद राय गर्ग,विधायक दिलीप सिंह परिहार,भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार,नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा, कैलाश धानुका,सन्तोष चोपड़ा,आर वी गोयल मंचासीन रहे। कार्यक्रम स्थल पर पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस आयोजन को लेकर एक प्रचार रथ को भी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मंचासीन अतिथियों ने संबोधित किया। और कार्यक्रम को भव्य ऐतिहासिक व सफल बनाने की अपील की गौरतलब है कि 1 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक साध्वी ऋतंभरा के मुखारविंद से श्री राम कथा का वचन होगा। हर दिन दोपहर 2 से लेकर शाम 5 बजे तक यह कथा आयोजित होगी। जिसमें जिले के साथ-साथ पड़ोसी राज्य राजस्थान से भी बड़ी संख्या में राम भक्तों के आने की उम्मीद है।