
नीमच । देश के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में उज्जैन संभाग में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को नीमच से हरी झंडी दिखाई। नीमच के दशहरा मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर विकसित प्रदेश बन गया है। राजनाथ सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके शासनकाल में पूरी सरकार ही भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया गया था । उन्होंने कहा कि अभी चार दिन पूर्व मुंबई में आई एन डी ए ए नामक संगठन की बैठक हुई जहां डीएमके के नेता भी थे उसी पार्टी से मुख्यमंत्री के बेटे उदय निधि स्टालिन कहते हैं कि सनातन धर्म को समाप्त कर देंगे उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को समाप्त करने वाले खुद समाप्त हो जाएंगे लेकिन सनातन धर्म आदि अनादि तक कल तक रहेगा। सनातन धर्म ने हमेशा नित नूतन सामाजिक न्याय के साथ पूरे विश्व को अपना परिवार माना और वसुदेव कुटुंबकम का संदेश पूरे विश्व को दिया। भारत देश में चींटी जैसे प्राणी की रक्षा की कामना भी की जाती है। सनातन धर्म कोई भेदभाव नहीं करता है। माता बहनों के पैर पकड़कर पांव धोने वाला मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसा पूरे भारत में और कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत का चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा। आदित्य सूरज पर पहुंचा। इस करिश्में की पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है। कांग्रेस राहुल गांधी को 20 साल में भी लॉन्च नहीं कर पाई। भारत के विकास में मध्य प्रदेश का भी योगदान है। डेढ वर्ष कांग्रेस की सरकार देखी। लेकिन उन्होंने गरीबों की अनेक योजनाएं बंद कर दी थी। कांग्रेस पार्टी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर चुनाव में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन गरीबों के सर पर छत नहीं दे सके। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम गरीबों के सर पर छत प्रदान की। जनता में अपना विश्वास बनाने में शिवराज ने सफलता हासिल की है ।मामा शिवराज ने प्रदेश को विकासशील राज्य बना दिया। हमने कांग्रेस शासन भी देखा लेकिन शासक के भाव नहीं थे। शिवराज ने सेवक के भाव से सेवा की है। संगठन को ताकत अध्यक्ष वी डी शर्मा ने दी है। बीजेपी को बहुत बड़ी विजय हासिल होगी।भारत दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोल कर सुनती है। देश के सर्वे में भारत 50प्रतिशत दुनिया में सबसे ताकतवर देश है। कोरोनाकाल में भारत के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई। करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगी। रूस और यूक्रेन के युद्ध में से भारत के 23000 विद्यार्थियों को सुरक्षित वापस अपने देश में लाया गया। 2001 2002 का सकल घरेलू उत्पादन 71 59 करोड रुपए जीडीपी थी शिवराज ने परिश्रम किया कमाल किया और 13 लाख 82 हजार करोड़ का सकल घरेलू उत्पाद कर दिया। मोदी नेतृत्व का कमाल है देश दुनिया में पांचवें स्थान पर है, 3 साल बाद धन अर्थव्यवस्था में भारत दुनिया के तीन देशों की श्रेणी में खड़ा होगा। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 3 घंटे उज्जैन के महाकाल में प्रार्थना की एक माह हो गया बरसात नहीं हुई है। महादेव कृपा बरसा दो किसानों के चेहरे खिल जाए। मालवा प्रदेश में यदि सूखा पड़ा तो संकट पार किसानों को ले जाएंगे। बिजली उत्पादन बढ़ गया है। कमलनाथ नहीं है जो कहे कि हमारे पास पैसा नहीं है। रामपुरा मनासा में सिंचाई योजना की स्वीकृति प्रदान की है। बहनों की आंखों में आंसू नहीं देख सकते हैं अब 1250 रुपए खाते में सरकार डालेगी। घटक दल सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कह रहे हैं । यह सनातन धर्म का अपमान होगा। नीमच मंदसौर जिले में सदैव भाजपा को जिताया है आगे भी आपका आशीर्वाद बना रहे। राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि शिवराज गरीब किसान का बेटा है। दिग्विजय सिंह महाराज है ।कमलनाथ व्यापारी है। गरीब व्यक्ति के लिए रोटी कपड़ा और मकान आवश्यक है। प्रधानमंत्री आवास से सभी गरीबों को आवास दिया गया है।हम गौरवशाली है जो राम मंदिर बनते हुए देख रहे हैं।
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और कमलनाथ 24 घंटे झूठ बोलते हैं ।यह जनता का अपमान है। हमें गर्व है कि मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हुआ है। मध्य प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए। मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि स्कूली शिक्षा की नई शिक्षा नीति आएगी और रोजगार में अपना कौशल युवाओं को सिखाया जाएगा।चित्तौड़गढ़ के पूर्व सांसद और राजस्थान के पूर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी ने कहा कि खराब सड़के देखना हो तो राजस्थान आ जाओ अच्छी सड़के मध्य प्रदेश में बनी हुई है। शिवराज के नाम पर राजस्थान में वोट मांगते हैं। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा , जगदीश देवड़ा, हरदीप डंग, उषा ठाकुर,सांसद सुधीर गुप्ता, जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, विधायक दिलीप सिंह परिहार, माधव मारू, आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में देरी होने के कारण केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का एक ही माला से संयुक्त स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाश चावला ,डॉक्टर तेज कुमार चौहान,नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, संतोष चोपड़ा, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्कूली बालिका ने भारत माता का अभिनय प्रस्तुत किया।
दशहरा मैदान में भीषण गर्मी के बावजूद हजारों का जनसेलाब उपस्थित था। इस अवसर पर संजय तेल वाला परिवार के जल सेवकओमप्रकाश गोयल मुरली मंडोवरा ने जल सेवा प्रदान की। दशहरा मैदान में भाजपा का झंडा हाथ में लिए भाजपा के ध्वज की छतरी लिए एक लंबा कार्टून युवक नृत्य कर रहा था जो सभी के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना। शहर को भाजपा नेताओं ने पोस्टर पोस्टर बैनर से सजाया था। पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए कई मार्ग का यातायात का मार्ग भी बदला था।
कार्यक्रम का संचालन उज्जैन संभाग यात्रा प्रभारी बंशीलाल गुर्जर ने किया तथा आभार भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने व्यक्त किया।