नीमच। कल सोमवार 4 सितंबर को नीमच से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा  निकाली जाएगी। इस यात्रा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। शनिवार को जहां रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने नीमच पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी, एसपी नवल सिंह के साथ दशहरा मैदान और हेलीपैड का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।आज रविवार को भी कलेक्टर दिनेश जैन एसपी अमित तोलानी, विधायक दिलीप सिंह परिहार ,सहित बीजेपी नेताओं व अन्य अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथी अधिकारी व नजन किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे वहां की भी व्यवस्थाओं को देखा राजनाथ सिंह खिलेश्वर महादेव मंदिर पर पहले पूजा अर्चना करेंगे फिर सभा स्थल पर पहुंचेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर और एसपी ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री का नीमच आगमन होना है। उन्हें जेड प्लस एवं एनएसजी की सुरक्षा मिली है और दिल्ली से स्पेशल टीम यहां पहुंची है। हम सुरक्षा के हिसाब से इंतजाम कर रहे हैं। उसी का जायजा लिया गया है। वहीं रोड शो भी होगा जिसकी तैयारियां और सुरक्षा इंतजाम देखे गए हैं। जन आशीर्वाद यात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित कई केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के मंत्री भी नीमच पहुंच रहे हैं।