जावद। शुक्रवार को समंदर पटेल के नेतृत्व मे पॉच हजार से भी ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओ का काफिला एक साथ नगर जावद कृषि मंडी से रवाना हुआ। समंदर पटेल के साथ कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओ ने आगामी विधानसभा चुनाव मे जावद विधानसभा 230 में कांग्रेस का परचम लहराने का जोश दिखाया। हजारो कार्यकर्ताओ ने खुर्शीद टॉकीज के सामने मंच पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समंदर पटेल ने उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि जावद विधानसभा से पार्टी जिसे भी अपना उम्मीदवार बनाती है। हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और भाजपा को हजारों मतों से परास्त करेंगे।
भावुक हुए कमलनाथ-
जावद विधानसभा समंदर पटेल समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश नीमच शहर पर देखने को मिला। कार्यकर्ताओ द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भावुक हो गए और सभी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओ स्वागत मंच के दौरान समंदर पटेल कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा और इसके अलावा महिलाओं को हर महीने रुपये दिए जाएंगे। कमलनाथ मध्यप्रदेश मे विकास कार्य करवायेंगे व जनता को कई फायदे पंहुचयेंगे। किसानो के लिऐ भी कई योजनाये लायेंगे। हम सभी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का संदेश जन-जन तक पंहुचाने का प्रयास कर रहे है।
जावद विधानसभा 230 में भ्रष्टाचार चरमसीमा पर-
कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते कहा कि भाजपा की सरकार मे जावद विधानसभा पर भ्रष्टााचार चरम सीमा पर है। किसानो के साथ अत्याचार कर रहे है। उनकी खड़ी फसले उखाड़ी जा रही है, इनके नेता फर्जी बील लगा रहे है, कमीशन मांग रहे है, रेती का अवैध कारोबार कर रहे है। भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुऐ है। अवैध नामांतरण हो या शासकीय जमीनो पर कब्जा भाजपा के पदाधिकारी कर रहे है। नयागांव बैरियर पर भी अवैध वसूली का खेल चालू है। इस प्रकार कई गंभीर आरोप कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने लगाये है। कांग्रेस नेता पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाने ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई व सभी को अल्पाहार भी दिया गया। कार्यक्रम पश्चात जावद विधानसभा क्षेत्र के दूर-दूर गांवो से पधारे सभी कार्यकर्ताओं का समंदर पटेल ने आभार व्यक्त किया।