नीमच। मिशन चंद्रयान 3 के सफल होने पर देश में खुशी और जश्न का माहौल है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सकुशल लैंडिंग की इस उपलब्धि बुधवार रात को मिशन चंद्रयान 3 के सफल होने पर नीमच के विजय टॉकीज चौराहा पर जश्न मनाया गया। यहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। बारी-बारी से ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। भारत की इस उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई दी। देश के वैज्ञानिकों को इसके लिए शुभकामनाएं दी। इसे देश के लिए ऐतिहासिक पल बताया। इस दौरान विजय टॉकीज चौराहा पर मौजूद लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर झूमते नाचते दिखाई दिए। साथ ही भारत माता की जय घोष के नारे लगाते एक दूसरे को मिठाई खिलाते, ओर आतिशबाजी करते हुए दिखाई दिए। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ जश्न मनाते तो वही कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के साथ कांग्रेसी के खुशी मानते हुए दिखे। इस अवसर पर बीजेपी के नीमच से विधायक दिलीप सिंह परिहार कांग्रेस के एआईसीसी मेंबर उमराव सिंह गुर्जर को मिठाई खिलाते हुए दिखाई दिए।