नयागांव। नगर में नागपंचमी पर सोमवार को श्री देव नव युवक मंडल समिति के तत्वाधान में 10 वें वर्ष भी श्री खाखल देव महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। लाव लश्कर के तोप इत्र फूलों की वर्षा के बीच धर्मराज नागराज रिमझिम बरसात के बीच नगर भ्रमण कर रहे हैं। डीजे ढोल-ढमाकों के साथ भक्त झूमते-नाचते चल रहे थे। जगह-जगह धार्मिक सामाजिक संगठनों द्वारा पानी,फल, खिचड़ी के साथ ही जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्री देव नवयुवक मंडल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 10,30 बजे खाखल देवनारायण मंदिर से हुई। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः देवनारायण मंदिर पंहुचेगी ,जहां महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जायेगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे। नयागांव पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली गई ।
यह रहे आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में शामिल ऊंट,ढोल, बैंड बाजे,डीजे,महाकाल की झांकियां,बाहुबली हनुमान हरियाणा नागराज की रथ यात्रा ढोल तोप द्वारा पुष्प वर्षा, आकर्षक श्रृंगार और मनमोहन झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रही। भगवान खाखल देव महाराज के चल समारोह का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।