
नीमच। जावद विधानसभा इन दिनों चर्चाओं में हैं। 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं । वैसे वैसे राजनीति चर्चा भी जोरों पर हैं। समंदर पटेल का नाम इन दिनों चर्चाओ में हैं। कभी कांग्रेस के खास हुआ करते थे लेकिन जब महाराज सिंधिया ने भाजपा का दामन थामा तो समंदर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। 2023 के चुनाव के कुछ माह ही शेष हैं। राजनीति का माहोल भी इन दिनों बदल रहा हैं। चर्चा हैं की समंदर पटेल 11 अगस्त शुक्रवार को जावद में प्रेसवार्ता कर अपनी बात रख सकते हैं।माना जा रहा हैं की प्रेसवार्ता में समंदर पटेल कांग्रेस में जाने का खुलासा भी कर सकते हैं ? 2023 के विधानसभा में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा का जावद विधानसभा से भाजपा पार्टी से टिकिट पक्का माना जा रहा हैं। ऐसें में समंदर को भाजपा से टिकिट नहीं मिलने पर कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी में हाई स्तर पर समंदर पटेल को कुछ संकेत मिलने के बात घर वापसी कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में इन्हे टिकिट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती हैं। औपचारिक घोषणा इसी माह हो सकती हैं।जावद से बड़ी संख्या मे वाहनो के काफिले के साथ कांग्रेस समर्थक लोग भोपाल पहुंचेगे !अब ये तय माना जा रहा है कि उन्हें जावद से कांग्रेस की उम्मीदवारी हाथ लग गई है ! औपचारिक घोषणा भोपाल मे हो जायेगी । अब ये तो तय हो गया कि मंत्रीजी की उम्मीदवारी समंदर पटेल के कांग्रेस में जाने से मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा को भाजपा पार्टी से टिकिट पक्का माना जाएगा,वही मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा के सामने पुरण अहिर कितना दम भर पाएंगे ये तो खेर समय बताएगा,,,समंदर के कांग्रेस में आने पर मुकाबला कड़ा हो जायेगा ! फिलहाल समंदर पटेल की कांग्रेस में शामिल होने पर अटकलों का दौर कल समाप्त हो जाएगा, और इसके साथ ही जावद विधानसभा की राजनीति का एक नया दौर भी देखने को मिल सकता है…!