नीमच।सिटी थाना अंतर्गत ग्राम रेवली देवली में नागदा परिवारों के बीच में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों से 8 लोग घायल हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर बैठे, घटना में दोनों पक्ष के 4-4 व्यक्ति घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक पक्ष के 2 लोगों को उदयपुर रैफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के शंकर पिता पुष्कर नागदा, पुष्कर नागदा, मुन्नीबाई नागदा, परुबाई नागदा घायल हुए। जिसमें से शंकर नागदा और पुष्कर नागदा को उदयपुर उपचार के लिए रैफर किया गया। वहीं, शंकर नागदा के परिवार जनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर मेडिकल के लिए रिश्वत लेने और वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने के आरोप लगाए।वहीं, दूसरे पक्ष के मंगल नागदा, करण नागदा, वंशीलाल नागदा और शांतिबाई नागदा घायल हुए। जिसमें तो फिलहाल बंसीलाल नागदा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।घटना की जानकारी मिलती नीमच सिटी एएसआई आएन दायमा मौके पर अस्पताल पहुंचे और फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए।