
निंबाहेड़ा/ पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जे.के. सीमेंट वर्क्स ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अहीरपुरा माइंस एरिया में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस आयोजन में स्थानीय प्रजाति के पौधे नीम,आम,अनार,जामुन, इमली, पीपल, बरगद, आंवला, शीशम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जे.के. सीमेंट की यूनिट हैड आर.बी.एम. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जे.के सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड आर. बी.एम. त्रिपाठी ने कहा कि इस वर्ष जे.के. सीमेंट की थीम है *प्लास्टिक प्रदूषण को मात देना और पर्यावरण की रक्षा करना। यूनिट हेड त्रिपाठी ने बताया कि प्लास्टिक जहां एक और वरदान है वहीं दूसरी ओर प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरनाक है। उन्होंने सभी उपस्थित जन को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग न करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि भविष्य के पर्यावरण को सुरक्षित करने की हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसे पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाना है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से आग्रह किया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए ग्रीन डेवलपमेंट, कार्बन यूटिलिटी, वाटर पॉजिटिविटी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अपना योगदान देकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। यूनिट हेड त्रिपाठी ने बताया कि जे.के. सीमेंट वर्क्स द्वारा बायोडाइवर्सिटी पार्क का निर्माण किया गया है जिसमें लगभग 40 हजार से अधिक वृक्ष लगाए गए हैं आज भी 100 से अधिक गायों का आश्रय स्थल यह पार्क बना हुआ है इतना ही नहीं यह पार्क आने वाले समय में कई तरह के पक्षियों का आश्रय स्थल बनेगा। उन्होंने बताया कि माइंस के गड्ढों में जो पानी भर जाता है वह पानी इस पार्क में जलाशय के रूप में काम कर रहा है पक्षियों के लिए यह आने वाले समय में वरदान साबित होगा।
इस अवसर पर जे.के. सीमेंट के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।