
चीताखेड़ा -4 जुन। जनविरोधी निकम्मी,अंधी,गूंगी और बहरी भाजपा सरकार 18सालों में जनहित में जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं कर पाई की विधानसभा चुनाव में बेधड़क वोट मांगे। भाजपा के राजनेताओं को जनता मुंह पर धुतकार रही है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है भाजपा के नेता विकास के बजाय अपना घर भरने में लगे हुए हैं जहां देखो वहां जनता पूंछ रही है हमारे लिए किया ही क्या है। कमलनाथ जी ने प्रदेश की जनता को अपनी सरकार बनते ही 5 जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का जब से वचन क्या दिया भाजपा सरकार का हर नुमाइंदा बौखला गया है।अब अपनी योजना तो भुल गया और कमलनाथ जी की नारी सम्मान योजना को बेकार बताकर कांग्रेसी और आमजन महिलाओं को भ्रमित करने में जुट गए हैं।
उक्त बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने आगामी दिवस 6जुन 2023मंगलवार को मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में किसानों की बरसी पर विशाल किसान सम्मेलन को सम्बोधित करने पधार रहे हैं जिसको लेकर अधिक संख्या पहुंचने का आग्रह करने जीरन ब्लॉक सेक्टर में दौरा भ्रमण करने के दौरान कहीं। कहा कि जनता को भ्रमित करने में माहिर है भाजपा। हमें इन जनविरोधी नीतियों पर चलने वाले लोगों के बहकावे में नहीं आना है। भाजपा सरकार ने अपने 18 सालों के इतनी लंबे समय बाद भी जमीनी स्तर पर विकास कार्य नहीं करवा पाए। कमलनाथ जी ने नारी सम्मान योजना से प्रत्येक महिला को डेढ़ हजार रुपए प्रति माह बैंक खाते में जमा होंगे, गैस सिलेंडर 500रुपये में, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू,100युनिट बिजली बिल माफ,200युनिट बिजली हाफ, किसानों के दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ जैसी योजनाओं को सरकार बनते ही लागू कर दी जाने का जब से वचन दिया है तब से 18सालों से जमी भाजपा सरकार भाजपाइयों को खिसकती नजर आते देख स्वयं की योजनाएं भुल गए और बौखलाकर कांग्रेस पार्टी के गरीब किसान मजदूरों और महिलाओं को भ्रमित करने के लिए असफल प्रयास कर रहे हैं।पर भाजपा के बहकावे में अब जनता आने वाली नहीं है। महिलाएं भाजपा नेताओं को नकार रही है और अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी में देने का मन बना चुकी है।
श्री दक ने बताया है कि जनता का विश्वास भाजपा से भंग हो चुका है और कांग्रेस में अपना समर्थन जता रहे हैं। नारी सम्मान योजना के फार्म भरने को लेकर जीरन ब्लॉक के गांव गांव में संगठन के पदाधिकारियों को जवाबदारियां सोंप रखी है जो हर पल सक्रियता के साथ लगे हुए हैं। अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि आगामी दिवस 6जुन को पिपलिया मंडी में विशाल किसान सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचने का आग्रह किया गया है।