
चीताखेड़ा -31 मई। भाजपा सरकार के पास अगर दूरदर्शन टीवी चैनल, अखबार है तो कांग्रेस के पास निकट दर्शन है। भाजपा सरकार अपने स्वार्थ हित साधने का एक जरिया बना लिया है दूरदर्शन टीवी चैनल अखबार को।जो खुद जोभी कुछ कर रही है सिर्फ उसे दिखाना। अपनी प्रजा पर हो रहे दुराचार अत्याचार को नजर अंदाज कर अपने कर्तव्यों को अपना धर्म समझ बैठे हैं। कांग्रेस के पास निकट दर्शन है हर पीड़ित व्यक्ति के सीधे ह्रदय से जुड़े हुए हैं अपनी प्रजा के दुःख दर्द को महसूस कर उनके अधिकारों और हक दिलाने के लिए उनके समाधान हेतु सड़कों और मैदान में उतर जाती हैं। देश की महिला पहलवान के साथ उन्हीं की पार्टी के रसूखदार निर्दयी सांसद द्वारा घिनौनी हरकत करना और जब उसे महिला पहलवान द्वारा न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़ा तो अपनी पार्टी और अपने अत्याचारी कर्म पर पर्दा डालने के लिए पुलिस के माध्यम से अपनी ओछी और घृणित मानसिकता का परिचय दिया गया है। महिला पहलवान की पीड़ा को भी दूरदर्शन टीवी चैनल अखबार में दिखाना भी जरूरी नहीं समझा। ये है भाजपा की सोच। देश में मंहगाई आसमान छू रही है पर प्रधानमंत्री मं बोलने को तैयार नहीं है।
उक्त बात मंडी पूर्व अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर ने बुधवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र के चीता खेड़ा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए उपस्थित अपने समर्थकों को चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक देश का राजा अपने ही मुल्क की एक देश भक्त महिला पहलवान को भी न्याय दिलाना तो दूर उनकी पीड़ा को सुनना समझना भी उचित नहीं समझा और ऊपर से पुलिस को अपना माध्यम बना कर तानाशाही और हिटलर शाही दमनकारी नीतियों से न्याय के बजाए उन्हें वहां से बेइज्जत कर भगा दिया।ऐसे देश के राजा से क्या उम्मीद करें। श्री गुर्जर ने बताया है कि देश का पालन हार देश का धरती पुत्र अपने अधिकार की मांग को लेकर एक गांधी वादी तरिके से दिल्ली में ही अपने दरबार की दहलीज मैदान पर शांति प्रिय धरने पर कई महीनों से बैठा रहा ठंड से ठिठुरता रहा भुखा प्यासा पर जिसमें सैकड़ों किसान शहीद हो गए पर दो टूक और दो कदम चलकर बात करना भी उचित नहीं माना। हमारी भारतीय भारतीय मुद्रा को कभी बंद करना तो कभी बदलना हमारी भारतीय मुद्रा को इस हिटलरशाही ने मनोरंजन मुद्रा बना दिया है।देश द्रोहियों को शरण और देश भक्तों पर मुकदमे दर्ज करवाना, उनकी संपत्ति को अवैध बताकर छापेमारी करवाना ये तुगलकी फरमान नहीं है तो क्या है। देश की युवा पीढ़ी को बेरोजगारी,जनता को विकास से भटकाकर हिंदू -मुस्लिम , मंदिर -मस्जिद और धर्म ,भारत पाकिस्तान जैसे कई मामलों में उलझाकर रख दिया है। मंहगाई आसमान छू रही है गरीब किसान मजदूरों को घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है पर देश के प्रधानमंत्री मंहगाई पर मं बोलने को तैयार नहीं है।श्री उमराव सिंह गुर्जर ने गांव गांव जाकर दौरा भ्रमण करते हुए किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू चर्चा करते हुए कहा है कि आगामी दिवस 6जुन 2023को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी किसान सम्मेलन में गोली काण्ड की बरसी पर पिपलिया मंडी में विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करने पधार रहे हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।