नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे उमराव सिंह गुर्जर के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद  आज शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो द्वारा आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनाई गई। साथ ही कांग्रेस कार्यालय पर लगे विधानसभा के पोस्टर हटाकर दीवारों पर लिखे उमराव सिंह के नाम पर कालिख पोती गई। ओर लोक सभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो ने अपनी अपनी बात रखी,बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि वृक्ष जब पुराना हो जाता है तो वह गिर ही जाता है आज हमारा एक साथी उमराव सिंह गुर्जर जिसे कांग्रेस ने बहुत इज्जत मान सम्मान दिया मंडी अध्यक्ष बनाया जनपद अध्यक्ष बनाया, 2 बार विधान सभा मे मौका दिया पर वे जीत नही पाए और इस बार वे 27 हजार मतों से हार गए, शायद यह हार वे सहन नही कर पाए और भाजपा में ही शामिल हो गए। चुनाव से पहले भाजपा इसी उमराव गुर्जर को गुंडा ओर बदमाश नाम से सम्बोधित कर रही थी ओर अब उसे ही भाजपा में शामिल कर लिया जैसे भाजपा कोई गंगा जी या कोई वाशिंग माशिन है जिसमे पाप करो और डुबकी लगाकर पाप धो लो, पतझड़ आते हैं और चले जाते हैं यह वक्त परीक्षा का है समन्वय का है संगठन को कैसे मजबूत किया जाए उस और कार्य करने का है हम सब एक होकर मजबूती से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई उतार चढ़ाव देखे है, कई लोग आए और कई गए परंतु कांग्रेस कभी निराश नही हुई, किसी के आने जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नही पड़ता कांग्रेस आज भी मजबूत है और कार्यकर्ता एक है हम ओर मजबूती से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया बृजेश सक्सेना तरुण बाहेती राकेश अहीर विमल शर्मा महेश विरवाल, बाबू सलीम गजेंद्र यादव बबली तंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

उमराव सिंह गुर्जर का भाजपा पार्टी में दामन थामने के बाद कांग्रेस कार्यालय में जहा खुशियां मनाई गई तो वही भाजपा पार्टी में जाने के बाद उमराव सिंह गुर्जर गदगद होते दिखाई दे रहे हैं। और इन्हे उम्मीद हैं की भाजपा इन्हे मौका देगी,सूत्रों की माने तो भाजपा में उमराव सिंह गुर्जर का प्रवेश कराने में अहम भूमिका मंदसौर से राज्य सभा सांसद  बने बंशीलाल गुर्जर ने निभाई हैं । अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं की मंदसौर जिले से हाल ही के दिनों में राज्य सभा सांसद बने बंशीलाल गुर्जर राजनीति के साथ ही क्षेत्र में  अपनी मजबूर  पकड़  जमाने के साथ ही एक नई टीम तैयार कर रहे हैं। खेर ये तो वक्त ही बताएगा की नीमच से उमराव सिंह गुर्जर भाजपा में कितने वक्त तक टिके रहते हैं।