
नयागांव। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नयागांव पुलिस प्रशासन द्वारा क्रूरतापूर्वक 33 बैल व 13 गौवंश को भरकर ले जाते 03 ट्रक एवं 01 पिकअप जप्त, 08 पशु तस्कर गिरफ्तार गौरक्ष दल टीम नीमच द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल से भेंट कर गौवंश तस्कर पर प्रभारी कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया गया गौ माता की तस्वीर भेटकर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल,व नयागांव चौकी पुलिस प्रशासन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। नयागांव चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौर एवम स्टॉफ गण को पुष्प की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थिति पदाधिकारी गण अंकित जोशी सचिन नागदा कृष्णपाल सिंह टीकम सिंह सुरेंद्र सिंह महावीर नागदा केएल शर्मा हर्षराज सिंह चेतन सिंह दिलिप सिंह नितेश सिंह आदी गौ भक्त उपस्थित थे।