नीमच।मालवा की वैष्णो देवी के नाम से प्रसिद्ध महामाया भादवामाता का दिव्य और अनूठा मंदिर निर्माण जारी हैं। माताजी के परम भक्त समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा हैं। दिसंबर 2022 को मंदिर निर्माण का भूमि पूजन हुआ था। सबसे पहले विभिन्न समाज की धर्मशालाओं को विस्थापित किया गया। और मंदिर निर्माण शुरू किया गया। मंदिर की डिजाइन अलग ही है। ऐसा मंदिर आपको कहीं भी नहीं दिखाई देगा। सोमवार को समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने छत निर्माण का जायजा लिया। इस मौके पर मिठाई वितरित की गई। पहले माताजी को मिठाई चढ़ाई गई। इसके बाद छत भरने का काम शुरू किया गया। छत के बाद मंदिर की नक्काशी का काम ख्यातनाम कलाकारों द्वारा किया जायेगा। जैसे जैसे मंदिर धरातल पर दिखाई दे रहा हैं। वैसे वैसे मां के दरबार का अलग वेभव नजर  आने लगा है। इस अक्सर पर समाजसेवी गोपाल जीजी,पिंकू नागोरी, पत्रकार मूलचंद खींची, इंजीनियर उत्सव जैन,पुजारी शांतिलाल  सहित मंदिर निर्माण में तनमन और धन से जुड़े हुए कई लोग मौजूद थे।

….