चितौड़गढ़। लोकसभा चुनाव के लिए 15 सीटों के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है। लगातार तीसरी बार चंद्रप्रकाश जोशी को टिकट दिया गया है। सीपी जोशी इस समय बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर हैं। जोशी लगातार 10 सालों से चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में सांसद है। साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस की गिरिजा व्यास को 3 लाख 16 हजार 857 मतों से हराया। साल 2019 में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत को पांच लाख 76 हजार 247 मतों के अंतर से हराया। सीपी जोशी को टिकट मिलते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने जोरदार आतिशबाजी की। साथ ही एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।
अपने ही जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा था
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी पर एक बार फिर बीजेपी ने भरोसा जताया। सीपी जोशी लगातार 10 सालों से चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद के पद पर हैं। साल 2014 में पहली बार उन्होंने संसद का चुनाव लड़ा। लोकसभा चुनाव में साल 2019 में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत को पांच लाख 76 हजार 247 मतों के अंतर से हराया। 48 साल के सीपी जोशी कॉलेज समय से ही राजनीति में शामिल हो गए थे। वे छात्र संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, उप प्रधान, बीजेपी के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री, भाजयुमो के प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष,जिला महामंत्री बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।
पहली बार 1962 में लड़ा गया था इस सीट से चुनाव
आजादी के बाद 1962 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। जिसके बाद यहां कांग्रेस और भाजपा दोनों का ही दबदबा रहा है। लेकिन पिछले 10 सालों से इस सीट पर बीजेपी का ही दबदबा रहा है। जहां एक तरफ कांग्रेस ने 14 में से 5 बार इस सीट पर जीत हासिल की है तो वहीं भाजपा ने 7 बार इस सीट पर कब्जा किया है। केंद्र मंत्री रहे जसवंत सिंह भी दो बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं। वहीं, कांग्रेस से गिरिजा व्यास भी इस सीट से एक बार सांसद रह चुकी हैं। फिलहाल भाजपा के चंद्र प्रकाश जोशी इस सीट से सांसद हैं। सीपी जोशी युवा होने के साथ-साथ संसदीय क्षेत्र में लगातार सक्रिय और सभी क्षेत्रों में पकड़ है। मोदी फैक्टर के अलावा अफीम पट्टे, रेलवे विकास और खुद की उपलब्धि भी उनके पहले दो जीतों का कारण रही।
1962 में कांग्रेस पार्टी की जीत से शुरुआत हुई थी
चित्तौड़गढ़ सीट से साल 1962 में लोकसभा में सबसे पहली जीत हासिल करने वाले कांग्रेस पार्टी से माणिक्य लाल वर्मा थे। इसके बाद भारतीय जन संघ और भारतीय लोक दल के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। साल 1980 में निर्मला कुमारी ने कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर फिर से एक बार कांग्रेस की एंट्री करवाई। निर्मला कुमारी लगातार 10 सालों तक यहां से सांसद रही। चित्तौड़गढ़ सीट जसवंत सिंह के लिए जानी जाती है। वे यहां 1991 और 1996 में सांसद रहे। उनके आने के बाद चित्तौड़गढ़ एक हॉट सीट मानी जाने लगी। उनके आने से पहले 1989 में बीजेपी के महेंद्र सिंह ने चुनाव जीता था। 1991 में जसवंत सिंह को इस सीट से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस ने महेंद्र सिंह मेवाड़ को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हे भी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से निर्मला कुमारी दो बार, जसवंत सिंह दो बार, श्री चंद्र कृपलानी दो बार और सीपी जोशी दो बार सांसद रहे। तीन बीजेपी प्रत्याशी 10 सालों तक सांसद रहे जबकि एक कांग्रेस प्रत्याशी सांसद रही। अगर इस बार भी सांसद सीपी जोशी जीत जाते हैं तो वह पहले सांसद होंगे जो लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेंगे।
रक्षा और विदेश जैसे प्रमुख मंत्रालयों के मंत्री रहे जसवंत सिंह
यहां से सांसद रहे जसवंत सिंह ने 1966 में सेना की नौकरी छोड़ने के बाद 1967 में पहला चुनाव ओसियां विधानसभा सीट से लड़ा था। यहां स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें हार गए। जिसके बाद 1980 में बनी भाजपा के संस्थापक नेताओं में रहे। केंद्र में वित्त, रक्षा और विदेश जैसे तीनों सबसे प्रमुख मंत्रालयों के मंत्री रहे। वे चार बार लोकसभा और पांच बार राज्यसभा के लिए चुने गए। राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता भी रहे।
सांसद सीपी जोशी का प्रोफाइल
नाम : सी.पी. जोशी (चन्द्रप्रकाश जोशी)
पिता का नाम : रामचन्द्रजी जोशी
जन्म दिनांक : 04-11-1975
शिक्षा : बी.कॉम.
वर्तमान में पद : सांसद,संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ (दूसरा कार्यकाल), बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष
सदस्यता :-1. संसद की सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम संबंधी समिति।
2. संसद की वाणिज्य संबंधी समिति।
3. संसद की विशेषाधिकार समिति।
4. पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति।
5. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर गवर्निंग बॉड़ी।
राजनीति डिटेल :-
सन 1994-95 में छात्र संघ उपाध्यक्ष, राजकीय महाविद्यालय चित्तौड़गढ़
सन 1995-96 में छात्र संघ अध्यक्ष, राजकीय महाविद्यालय चित्तौड़गढ़
सन 2000-05 में जिला परिषद सदस्य के पद पर रहकर अपने क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई।
सन 2005-10 में भदेसर पंचायत समिति (विधानसभा-चित्तौड़गढ़) में उपप्रधान के पद पर रहकर अपने क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई।
पार्टी में भूमिका :-
– प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश उपाध्यक्ष,जिलाध्यक्ष,जिलामंत्री- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (दो बार)• प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (विशेष आमंत्रित) (दो बार ) भाजयुमो में जिम्मेदारी :-प्रदेशाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष,जिला महामंत्री,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,- प्रान्त प्रभारी (चित्तौड़गढ़)• प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो राजस्थान
सामाजिक पृष्ठ भूमि :-जिला कृषि अनुसंधान समिति सदस्य,जिला स्थापना समिति सदस्य,जिला आयोजन समिति सदस्य,जिला शांति समिति सदस्य,जिला स्वास्थ्य प्रशासनिक समिति में सदस्य- नेहरु युवा केन्द्र में डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभाई।- युवा ब्राहमण महासभा के मुख्य संरक्षक एवं सर्व ब्राहमण महासभा के संरक्षक के पद की जिम्मेदारी
खेल-जगत :-• जिलाध्यक्ष, कुश्ती संघ, चित्तौड़गढ़ (वर्तमान),कुश्ती, पॉवर लिफ्टिंग, बेडमिन्टन, क्रिकेट, कबड्डी की कई जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की।
साल।      जीते
1962।    माणिक्य लाल वर्मा (कांग्रेस),  हारे मदनलाल(जनसंघ
1971    झुंझुनू वाला विश्वनाथ (भारतीय जन संघ),हारे भंवरलाल (कांग्रेस
1977  श्याम सुंदर (भारतीय लोक दल ) हारे,भंवर लाल झंवर (कांग्रेस)
1980 निर्मला कुमारी (कांग्रेस)  हारे,विर्धी चंद्र (जनता पार्टी)
1984  निर्मला कुमारी (कांग्रेस) हारे,हरिकिशन (भाजपा)
1989  महेंद्र सिंह (भाजपा) हारे निर्मला कुमारी (कांग्रेस)
1991  जसवंत सिंह (भाजपा) हारे महेंद्र सिंह मेवाड़ (कांग्रेस)
1996  जसवंत सिंह (भाजपा) हारे गुलाब सिंह शेखावत (कांग्रेस
1998 उदयलाल आंजना (कांग्रेस),हारे जसवंत सिंह (भाजपा)
1999 श्री चंद कृपलानी (भाजपा),हारे उदयलाल आंजना(कांग्रेस)
2004 श्री चंद कृपलानी (भाजपा), हारे विश्वविजय सिंह (कांग्रेस
2009 गिरिजा व्यास (कांग्रेस),श्री चंद कृपलानी (भाजपा)
2014 सीपी जोशी (भाजपा),हारे ,गिरिजा व्यास (कांग्रेस
2019 सीपी जोशी (भाजपा),हारे ,गोपाल सिंह शेखावत (कांग्रेस)