
नयागांव। जावरा नयागांव टोल प्लाजा के प्रबंधन की तानाशाही के विरुद्ध बाहर किये गए करीब 30 से अधिक कर्मचारियों ने टोल कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, विरोध स्वरूप निष्कासित किये गए सभी टोल कर्मी हड़ताल पर बैठ गए है,प्रबन्धन की इस तानाशाही के खिलाफ एक जुट होकर न्याय की मांग उठा रहे है,इसके पूर्व भी टोल कर्मी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख चुके है,लेकिन इसका कोई हल निकलकर सामने नही आया.जिसके बाद प्रबन्धन की तानाशाही से प्रताड़ित टोल कर्मी हड़ताल पर बैठ गए है, टोल कर्मियों का कहना है कि बीते कई सालों से नयागांव टोल टैक्स पर पूरी ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे, तकरीबन 32 कर्मचारियों को अचानक से सेवाएं समाप्त कर निकाल दिया…कंपनी की इस मनमानी के चलते टोल कर्मीयो के सामने आजीविका का संकट सा खड़ा हो चुका है, और अब उन्हें जिला प्रशासन से न्याय की आस है…!