नीमच | भाजपा जिला कार्यलय तपोभूमि पर देश के 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 26 जनवरी 2024 को प्रातः 8.30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ध्वजारोहण करेंगे , गणतंत्र दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायकगण श्री ओमप्रकाश सकलेचा,दिलीप सिंह परिहार, अनिरुद्ध माधव मारू,जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान,जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर , नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रेस को जारी इस विज्ञप्ति में भाजपा जिला कार्यलय मंत्री विनोद नागदा ने सभी भाजपा पधाधिकारी,मण्डल पदाधिकारियों,मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों एवम कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थिति रह कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।