नीमच। अयोध्या में राम मंदिर भूमि के पूजन के साथ ही नीमच शहर के अविनाश ग्रुप कार्यालय पर अयोध्या जैसा उल्लास देखा जा रहा है। समाजसेवी अरूल अशोक गंगानगर द्वारा 5100 दीप प्रज्जवलित किए। इस उत्सव में दिवाली की रोशनी जेसी रोनक ने संमा बांध लिया। हेलो—हाय की जगह राहगीर एक दुसरे को बोले जय श्रीराम से संबोधित कर रहे। देर रात्रि तक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उल्लास में आतिशबाजी का सिलसिला थमा नही। इस मौके पर युवाओं में खासा श्रीराम का रंग चढ़ता दिखाई दिया, वे प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में झुमते दिखाई दिए।

500 साल बाद श्रीराम मंदिर में विराजेंगे, इस ऐतिहासिक क्षण पर शहर में दीवाली जैसा जश्न है। युवा समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा सीआरपीएफ रोड पर शाम करीब 7 बजे भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार सतवंत बादशाह भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। शहर में भी अयोद्धा राम मंदिर में भगवान राम की प्राण—प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर घर—घर में तैयारियां जोरो पर है। पूरा शहर राममय हो गया है। धार्मिक कार्यक्रमों में हमेशा अग्रणी अरूल अशोक गंगानगर द्वारा कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन इस शुभ वेला पर रखा गया है। पूरा अविनाश ग्रुप व सीआरपीएफ रोड स्थित कोठी रामभक्ति में सराबोर दिखाई दे रही है। 22 जनवरी को सुबह साढे नौ बजे दफ्तर में सुंदरकांड का आयोजन होगा। इसके बाद 1001 लडडू वितरित किए जाएंगे। शहर में वाहन रैली का आयोजन भी होगा। जिसमें श्रीराम के झंडे हाथों में लेकर भक्त शहर भ्रमण करेंगे और डीजे की धुन में श्रीराम के जयकारें लगेंगे। शाम करीब आठ बजे भव्य आतिशबाजी होगी।