निंबाहेड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज  गुरुवार को निंबाहेड़ा  छोटी सादड़ी विधानसभा प्रत्याशी श्री चंद्र कृपलानी के पक्ष में निंबाहेड़ा में चुनाव प्रचार के आज अंतिम दिन नगर में रोड शो किया गया। अमित शाह भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समर्थन में निंबाहेड़ा आए थे। जहां करीब 4 किमी का रोड शो किया। अमित शाह निंबाहेड़ा में करीब 50 मिनट तक रूके। जिसमें 34 मिनट का रोड शो किया। अमित शाह गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे निंबाहेड़ा में बनाए गए हेलीपेड पर पहुंचे। यहां से कार में सवार होकर जेके चौराहा होते हुए माल गोदाम रोड पहुंचे।  केंद्रीय मंत्री अमित शाह,भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और निंबाहेड़ा से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी रथ में सवार होकर निकले। माल गोदाम रोड से रोड शो शुरू हुआ। जो नेहरू पार्क, पंचौली चौराहा, चंदन चौक,निंबाहेड़ा बस स्टैंड होते हुए करीब 4 किमी का रास्ता तय करते हुए शेखावत सर्किल पहुंचा। रास्ते में लोगों ने अमित शाह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भैंरोसिंह शेखावत सर्किल पर केंद्रीय मंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद अमित शाह शेखावत सर्किल से कार में सवार होकर करीब 2:35 बजे हेलीपेड के लिए रवाना हो गए।