भाजपा और कांग्रेस के दोनो प्रत्याशियों ने अपना महाजनसंपर्क सैकड़ों की संख्या में समर्थको ढोल-ढमाकों साथ निकले
नीमच। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान की तारीख 17 नवंबर तय हैं। मतदान के 48 घंटे पूर्व आज शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। जिसको लेकर प्रदेश में स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां और आमसभाएं हो रही हैं। वहीं विधानसभा सीटों के प्रत्याशी भी अपने- अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
नीमच विधानसभा सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर ने आज शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों के साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक साथ चल रहे थे। ढोल-ढमाकों के साथ निकले भाजपा- कांग्रेस के कार्यकर्ता व प्रत्याशी घंटाघर क्षेत्र में आमने-सामने हो गए। जहां सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों का शहर में कई स्थानों पर मतदाताओं ने स्वागत कर आशीर्वाद दिया! वही भाजपा के महाजनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने संसदीय क्षेत्र की आठो सीट पर जीत का किया दावा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार भी मौजूद थे । वही कांग्रेस को लेकर कहा कि यह सिर्फ झूठे वादे करने वाली पार्टी है वही इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने को लेकर ठोकी ताल