जावद। जावद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा से लोग त्रस्त होते जा रहे है। जावद विधानसभा 230 में मंत्री सखलेचा व उनके पदाधिकारीयो से जनता अब पूरी तरह हताश होती जा रही है । अभी तक कई लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी समंदर पटेल के साथ आ गए है। कांग्रेस की सदस्यता लेने आये लोगो ने बताया कि हम भाजपा से कई वर्षों से जुड़े थे ओर लगातार विधानसभा में ओमप्रकाश सखलेचा को जिताया, जिसका परिणाम शून्य रहा। हम जब भी किसी कार्य से जाते तो वहां पर बेइज्जती व समय बर्बाद के अलावा कुछ नही मिला। लगातार जावद विधानसभा में सखलेचा का विरोध होता जा रहा है। कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्तमान की परिस्थितियां जिस तरह से हैं। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा है। इस वजह से भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल होना मुनासिब समझा। सदस्यता भाजपा पूर्व जनपद उपाध्यक्ष व सरपंच कछाला रमेशचंद्र धाकड़, राधेश्याम रावत व सिंगोली नगर परिषद के पार्षद कमल शर्मा, पार्षद सागर लबाना ने ली है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, कांग्रेस प्रत्याशी समंदर पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।