निंबाहेड़ा/आगामी 25 नवम्बर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में निंबाहेड़ा छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व सहकारिता मंत्री उदयलाल लाल  आंजना के समर्थन में उनके विशेष प्रतिनिधि,युवा उद्योगपति पूरण आंजना,पालिकाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल के नेतृत्व में नगर के कांग्रेसजनों ने वार्ड नं 43,44 एवं 40 के क्षेत्र में बुधवार सांय डोर टू डोर सघन जनसंपर्क कर चुनाव में उदयलाल आंजना के समर्थन की अपील की। इस मौके पर उदय लाल आंजना को अपार जन समर्थन मिलता दिखाई दिया।कांग्रेसजनों ने डाक बंगला क्षेत्र,शास्त्री कॉलोनी, मीनाक्षी मोहल्ला, सेठों का बाग, आमलिया बावजी रोड,नई आबादी, जनता मैदान के आसपास के क्षेत्र में आम जन से मुलाकात कर उदय लाल आंजना द्वारा पूरे क्षेत्र में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए विकास कार्यों की पुस्तक भेंट की और अशोक गहलोत सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पम्पलेट बांटे तथा 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में उदय लाल आंजना के समर्थन की अपील की।  इस पर समस्त क्षेत्रवासियों ने आंजना द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए समर्थन का पूर्ण विश्वास जताया।जन संपर्क के दौरान कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण,पदाधिकारीगण, महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, कांग्रेस कार्यकर्ता गण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।