जावद विधानसभा क्षैत्र सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनने की ओर अपने कदम बढ़ा रही है। हालंकी स्पष्ट चुनावी तस्वीर तो फार्म उठाने की अंतिम तारीख के बाद ही सामने आएगी परन्तु वर्तमान समय को देखते हुए त्रिकोणीय मुकाबला होना तय लग रहा है जिसमे भाजपा से ओमप्रकाश सकलेचा ओर कांग्रेस से समंदर पटेल तो निर्दलीय के रूप मे भाजपा के बागी पुरण अहिर अपना नामंकन भर चुके हे और नामंकन रखते हुए चुनाव लडने की बात भी उनकी तरफ स्पष्ट वो कर चुके है ऐसी दशा मे चुनाव त्रिकोणीय होना तय दिखाई दे रहा है ऐसी दशा मे भाजपा के पांचवी बार उम्मीदवार बने ओमप्रकाश सकलेचा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुकी हैं और इस चुनौती को स्वीकार करते हुए सकलेचा अपने पुरे परिवार के साथ चुनाव मैदान मे उतर चुके है। सकलेचा के दोनो छोटे भाई विजय एवं राजकुमार के साथ पुत्र लभ चुनाव का काम देख रहे है तो वही पिछले तीन-चार दिन से श्रीमति संगीता सकलेचा भी पुरी तरह चुनाव मैदान मे उतर गई है और अपनी महिला मोर्चे की टीम के साथ गांव गांव घर-घर जाकर भाजपा के लिए मतदान की अपील कर रही है। विधानसभा चुनाव अब भाजपा कांग्रेस के लिए एक प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। सकलेचा के साथ साथ समंदर पटेल और पुरण अहिर के परिवार जन भी चुनावी मैदान में है। गुरूवार को श्रीमति संगीता सकलेचा अपनी महिला मोर्चा टीम के साथ सिंगोली पहुंची जहा नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र में दौरा कर महिलाओ से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान आपके साथ महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी सीमा जायसवाल लता शर्मा लीना सेन चंदा सोनी सहित अनेक महिलाएं हैं।