निंबाहेड़ा। बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची शनिवार को जारी की। जिसमें निंबाहेड़ा से एक बार फिर श्री चन्द्र कृपालनी को टिकट दिया गया है। श्री चन्द्र कृपालनी यहां से भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। वे 2018 में भी भाजपा का चेहरा थे, लेकिन कांग्रेस के उदय लाल आंजना से हार गए थे।निंबाहेड़ा में 1980 में भाजपा का खाता खुला। तब यहां भूपालसिंह विधायक बने। इसके बाद 1985 में यहां से भैरोसिंह शेखावत ने भी चुनाव लड़ा। तब उनके सामने कांग्रेस की मधु दाधीच थी। चुनाव में भैरोसिंह शेखावत 9270 वोट से जीते। 1990, 1998 और 2013 में यहां से भाजपा के श्रीचंद कृपलानी जीते। 2003 में भी यहां से भाजपा जीती। तब यहां से अशोक कुमार नवलखां विधायक बने। 2008 और 2018 में यहां से कांग्रेस उदयलाल आंजना ने जीत दर्ज की। भाजपा पार्टी ने एक बार फिर श्री चंद कृपलानी पर विश्वाश जताया। तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने सहकारिता मंत्री उदयलाल योजना पर विश्वास जताया और कांग्रेस पार्टी ने फिर से निंबाहेड़ा विधानसभा सीट से उदयलाल आंजना को  अधिकृत प्रत्याशी  घोषित किया