नयागांव । नगर परिषद मे शुक्रवार को शाम 6 बजे शांति समिती की बैठक हुई। जिसमे जावद एसडीओपी विमलेश उइके जावद थाना प्रभारी नयागांव चौकी प्रभारी रामपालसिंह राठौड़ की उपस्थिति बैठक हुई जिसमें बाबा रामदेवजी मेला की यातायात सबंधित वही पुलिस सहायता केंद, स्वास्थ्य केंद्र , फायरब्रिगेड वाहन आदि की समुचित व्यवस्थाओ को लेकर चर्चा की गई वही आगमनी आने वाले त्यौहार गणेश उत्सव, डोल ग्यारस, ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण भाई चारे के साथ मनाया जाये। इस अवसर पर नगरपरिषद अध्यक्ष मुकेश जाट, पार्षदगण, नगर के गणमान्य विनित चौधरी डाड़मचंद जाट गजेन्द्र सोनी सहित वरिष्ठजन उपस्थित थे ।

