कमल नाथ बोलें सरकार जितने जूते-चप्पल बांट ले, जनता जानती है इनसे क्या करना है
नीमच। पूर्व मुख्यमंत्री पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार को आड़े हाथ लिया। शिवराज जी सोचते हैं कि वे जनता को खरीद लेंगे। मैं सबसे कहता हूं कि शिवराज जो दे सब लो, लेकिन भविष्य सुरक्षित रखिएगा। इनकी कलाकारी में मत आइएगा। ये सब चुनावी स्टंट है। कमलनाथ ने नीमच में रोड शो और सभा की। कमलनाथ ने कहा, नीमच जिले में बारिश की कमी से फसलें खराब हो रही हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सरकार से मांग करता हूं कि फौरन मुआवजा दिया जाए। कागज की कार्रवाई के कारण किसान को 3 से 6 महीने भटकना पड़ता है। मध्यप्रदेश घोटाला प्रदेश और भ्रष्टाचार का प्रदेश है। आज प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। उन्होंने इसका सिस्टम बना दिया है। नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार दीमक की तरह हमारे प्रदेश को प्रभावित कर रहा है। हर चीज में भ्रष्टाचार, यह प्रदेश की पहचान बन चुकी है। क्या इससे प्रदेश में निवेश आएगा। सबसे बड़ी परेशानी प्रदेश की बेरोजगारी है। आज हर युवा रोजगार चाहता है। एमबीए और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद ना तो युवा शहर का रहा ना गांव का। 18 साल बाद शिवराज सिंह जी को बहनें याद आ रही हैं, कर्मचारी याद आ रहे हैं, किसान याद आ रहे हैं, संविदा, अतिथि शिक्षक सब याद आ रहे हैं। 3 लाख 30 करोड़ का कर्जा लिया, इसका हिसाब जनता को दें। यह कर्ज मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति के ऊपर है। शिवराज सिंह सोचते हैं कि जनता को वे खरीद लेंगे। मध्यप्रदेश की जनता पर मुझे पूरा विश्वास है। यह चुनाव किसी उम्मीदवार या पार्टी का नहीं. ये चनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का हैं।