नयागांव। नगर वासियों द्वारा नगर में पहली बार भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। ग्रामवासीयों के तत्वाधान में 31 जुलाई सोमवार को  सावन माह के अक्सर पर भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे गांधी चौक पर भक्त जन इकट्ठा हुए और नयागांव गांधी चौक से घसुंडी देवकुडी के लिए ट्रेक्टर से प्रस्थान हुए। देवकुडी मंदिर पर शिवजी का अभिषेक किया गया। सभी के मस्तक पर तिलक लगाकर प्रसाद बाटकर देवकुडी से कावड़  यात्रा नयागांव के लिए  प्रारंभ हुई। यात्रा में नगर के बच्चों सहित युवा महिलाएं शामिल हुए। यात्रा घसुंडी,केसरपुरा होते हुए नयागांव पंहुची। यात्रा में डीजे ताशे ने सभी को भक्ति भाव में डाल दिया। कांवड़ यात्रा ने करीब 7 किलो मीटर का सफर तय किया। इस दौरान कई जगह सामाजिक संस्थाओं ने कांवड़ यात्रा का  स्वागत किया। कावड़ यात्रा शाम को 4 बजे नगर में पहुंची। यहां जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। डीजे की धुन पर युवकों ने भोलेनाथ की जयघोष की। नगर के भोलेनाथ मंदिरों मे भक्तों ने जल से अभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रा में महिलाओं ने आकर शोभा बढ़ाई, नयागांव नगर परिषद से होकर पुलिस चौकी, रेल्वे स्टेशन पिपलेश्वर महादेव,जावद चौराहे शिव मंदिर,सांवलिया मंदिर,बड़े मंदिर से होकर चारभुजा मंदिर,रामकुण्ड शिव मंदिर से होकर पीपल चौक पर पंहुची । पीपल चौक मंदिर पर अभिषेक महाआरती करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। वही रास्ते में समाजसेवियों द्वारा चाय नाश्ता, स्वपलहार की व्यवस्था की गई ।