चीताखेड़ा ।नारी सम्मान योजना का पूरे प्रदेश में बहुत ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है प्रदेश की जनता कांग्रेस पर विश्वास कर रही है और यही विश्वास इस चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। गरीब किसान मजदूरों एवं आमजन विरोधी भाजपा सरकार हर बार की तरह फिर शेखचिल्ली की तरह कोई न कोई प्रलोभन देकर आमजन को गुमराह करने का प्रयास करेगी।उक्त बात मंडी पूर्व अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर ने जीरन ब्लॉक के राजीव कॉलोनी चीताखेड़ा में रविवार को पूरे प्रदेश चल रहे नारी सम्मान योजना अभियान के तहत महिलाओं को 1500रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता मिले इस हेतु फार्म भरने के दौरान कही। श्री गुर्जर ने किसानों की हत्यारी शिव सरकार को कोसते हुए कहा कि शिव राज सिंह ने प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाले, माफिया वाद दिया। 18सालों में बहनों की याद नहीं आई , किसानों की परेशानियां और बेरोज़गारी याद नहीं आई।अब चुनाव के पहले अपने पाप धोने के लिए यह सब घोषणा की जा रही है। जबकि यह सब बीना घोषणा के ही कर सकते थे लेकिन यह सब इन्हें करना नहीं चाहते जनता को सिर्फ मुर्ख बनाना है।हमारा संगठन लगातार जनता के संपर्क में बना हुआ है और आज प्रदेश की समझदार जनता इस बात को समझ चुकी है कि विगत 18सालों से उनके साथ कितना बड़ा धोखा किया गया है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मांगरिया ने महिलाओं को अपनी ही शैली में समझाते हुए कहा कि अपां सबने मलिन कांग्रेस पार्टी में ही विधायक के बले जनेभी पार्टी टिकट देगा वनें हाथ के पंजा ने ही वोट देणों है। आपणें तो कमलनाथ ने मुख्यमंत्री वणाणों है। कांग्रेस पार्टी एक असी पार्टी है जो गरीबां को काम करें। कांग्रेस पार्टी की सरकार वणतां ही सबती पेंला हर महिला के खाता में 1500रिप्या हर महिना मलेगा और हर महिना 500रिप्या में गैस सिलेंडर और 100यूनिट तक बिजली फ्री और अपणें करषाणां को कर्जों भी माफ वेगा।इस अवसर पर जिला सूचना अधिकार प्रकोष्ठ आजाद मंसूरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ,सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर,पंच मुबारिक मंसूरी, किशोर जावरिया, मुकेश जावरिया सहित अन्य कई प्रमुख जन मौजूद थे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मांगरिया अपनी महिला टीम के साथ प्रतिदिन सुबह शाम घर -घर जाकर महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फार्म भर रही है। और कांग्रेस को वोट देने के लिए आग्रह कर रही है।