नीमच। भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल नीमच की मंडल कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर मंगलवार 23 मई को संपन्न हुई जिसमें आगामी दिनों में पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रम व 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान की रूप रेखा बनाई गई व कार्यक्रम हेतु कार्य विभाजन किया गया बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक  दिलीप सिंह जी परिहार , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव  चोपड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र  भटनागर, हेमंत  हरित , विधानसभा विस्तारक जितेंद्र  शर्मा , मंडल अध्यक्ष योगेश  जैन, महामंत्री दारा सिंह  यादव,  कार्यालय मंत्री विनोद  नागदा, मंडल प्रभारी श्रीमती हेमलता  धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष विनीत  सेठिया, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मीना  जायसवाल एवं मंडल कार्यकारिणी व अपेक्षित पार्टी पधाधिकारी ,  पंच परमेश्वर , बूथ अध्यक्ष  उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल कोषाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी ने किया व आभार मंडल महामंत्री दारा सिंह  यादव ने किया ।