नीमच । 23 मई / विधानसभा क्षेत्र नीमच को विधायक दिलीप सिंह परिहार के अथक प्रयास से विद्युत क्षेत्र में 36 करोड़ की सौगात मिली है जिसमें भारत सरकार द्वारा क्षेत्र के विद्युत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण एवं विद्युत हानियों में कमी लाने हेतु रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के माध्यम से विभिन्न कार्यों को दो चरणों में विभाजित किया गया है जिसमें प्रथम चरण के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है एवं द्वितीय चरण के प्रस्तावित कार्यों पर स्वीकृति शेष है। जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 18.54 जबकि द्वितीय चरण में 13.91 करोड़ एवं 3.13 करोड़ के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं इस प्रकार कुल 36 करोड़ के लगभग कार्य क्षेत्र में होंगे। जिसमें मुख्य रूप से क्षमता वृद्धि पावर ट्रांसफार्मर ,क्षमता वृद्धि वितरण ट्रांसफार्मर,33 केवी लाइन विभक्ति करण और इंटरकनेक्शन,नई 11 केवी कंडक्टर क्षमता, अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना एवं निम्न दाब लाइन का केबलीकरण ,ई एलटी केबल लाइन आदि कार्य के साथ विद्युत लाइन विस्तारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य स्वीकृत हुए है जिससे विधानसभा के किसानों को वोल्टेज एवं ट्रिपिंग की समस्याओं से निजात मिलेगी । इसके अंतर्गत अतिरिक्त पावर ट्रांसफर की स्थापना हेतु ग्राम बमोरा, कुंचड़ोद, रेवली देवली, दारू खेड़ा, जयसिंह पुरा, सेमली चंद्रावत, खेताखेड़ा एवं पावर ट्रांसफर क्षमता वृद्धि हेतु नीमच शहर बस स्टैंड उपकेंद्र,जीरन, सावन, बिसलवास कला एवं जावी को चयनित किया गया है। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा इस हेतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं ऊर्जा विभाग मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को क्षेत्र वासियों की ओर से कोटि-कोटि धन्यवाद दे आभार व्यक्त किया है।