जावद कांग्रेस में बगावत रोकने का फार्मूला भले ही खासा सुर्खियों में रह हो, लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी जारी है। इसका उदाहरण रविवार को प्रदेश की अंतिम विधानसभा 230 जावद क्षेत्र में देखने को मिला है। दरअसल जावद में जिले की प्रभारी नूरी खान की अगुवाई में नारी सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मेलन आयोजित हुए। स्वागत सत्कार की बात पर ही कार्यकत आपस में भिड़ गए। दावेदार राजकुमार अहीर और सत्यनारायण पाटीदार के समर्थक हाथापाई पर उतारू हो गए। यह दोनों वही नेता हैं जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के कहने पर कसम खाई थी कि चाहे टिकिट किसी को भी मिले वे विधानसभा चुनाव में बागी होकर चुनाव कतई नहीं लड़ेंगे। बात यहीं शांत नहीं होती है- जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के संबोधन के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने हुड़दंग की। नूरी खान को मोर्चा संभालना पड़ा और उन्होंने यहां तक कहा कि भीतर की यह बात मीडिया तक जाएगी तब क्या हमें अच्छा लगेगा? फिर भी कुछ कार्यकर्ता चिल्लाचोट करते ही रहे। बाद में प्रभारी नूरी खान ने कहा कि अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मनीष जैन, मंडलम अध्यक्ष राजेश भण्डारी, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पल्लवी भंडारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बालकिशन धाकड़, अशरफ मेव गुड्डु, सुरेश शर्मा रतनगढ़, सहित ग्रामीण क्षेत्र के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन संजय नागोरी ने क आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने व्यक्त किया।