निम्बाहेड़ा। अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद की सदस्यों की एक बैठक बुधवार को राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर में आयोजित की गई.बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष विमला सिरोहिया द्वारा गत दो वर्षों के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया एवं आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया.महिला परिषद की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंगूरबाला सेठिया ने परिषद की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किये.तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों ने पूज्य गुरूदेव गच्छाधीपति श्री नित्यसेन सुरिश्वर जी मसा व आचार्य श्री जयरत्न सुरिश्वर मसा के आशीर्वाद से मोनिका छाजेड को आगामी अध्यक्ष पद हेतू एवं सीमा पारख को महामंत्री पद पर निर्विरोध चयन किया गया.छाजेड ने अपनी कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में डॉ अंगूरबाला सेठिया, विमला सिरोहिया व उषा सिसोदिया को शामिल किया वहीं उपाध्यक्ष पद पर रानू लुंक्कड़, विद्या छाजेड, सहसचिव मैना भड़क्तिया, कोषाध्यक्ष केसर बेन विरानी, सह कोषाध्यक्ष लता डांगी, सांस्कृतिक मन्त्री रेखा सिसोदिया, सह सांस्कृतिक मन्त्री अंगूरबाला सिंघवी, संघठन मन्त्री उमा बेन बोड़ाना, सह संघठन मन्त्री सुभद्रा वडारा, शिक्षा मन्त्री मंजू मुणेत, सह शिक्षा मन्त्री चंद्रकांता सेठिया, प्रचार मन्त्री संगीता डूंगरवाल, सह प्रचार मन्त्री सुमित्रा गोखरु, पर्यावरण मन्त्री शशि सेठिया व सह पर्यावरण मन्त्री पद पर पुष्पा हिंगड़ को मनोनीत किया.
